फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   paddy didnt purchased on centers

धान खरीद न होने से किसानों में नाराजगी

Sun, 18 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 18 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
paddy didnt purchased on centers
अंबेडकरनगर के सिझौलिया में नोटबंदी के चलते नहीं बिक पा रहा किसानों का धान। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के किसानों ने प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर धान क्रय नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। किसानों ने कार्यालय पहुंचकर एसडीएम मड़िहान को ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन


   धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानाें ने आरोप लगाया कि एसएमआई द्वारा किसानों को चक्कर लगवाया जा रहा है और व्यापारियों से सांठ-गांठ करके धान का क्रय किया जा रहा है। किसानों के लिए वहां कोई सुविधा नहीं है। किसान खुले में बैठकर पूरी रात अपने धान की रखवाली करने के विवश है। जबकि किसानों के रहने के लिए शासन से केंद्र पर टेंट की व्यवस्था कराने का निर्देश है। फिर भी कोई सुविधा नहीं प्रदान की गई हैं।
विज्ञापन


किसानाें ने ज्ञापन के माध्यम से अल्टीमेटम दिया कि आगामी 19 दिसंबर तक उचित कार्रवाई नहीं की गई तो मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर चक्काजाम कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।   किसानाें ने कहा कि उनका धान क्रय नहीं किया जा रहा है, जिससे रबी की बुवाई करने में परेशानी हो रही है। इस संदर्भ में एसएमआई पतिराम यादव ने कहा कि टोकन एवं मानक के अनुसार ही किसानों का धान क्रय किया जाएगा। इस दौरान जय प्रकाश सिंह, चंद्रेश सिंह, प्रवीण कुमार, दिनेश वर्मा, अभय, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार, नंदलाल, विनोद कुमार, राजकुमार आदि किसान उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed