{"_id":"62b7623b0e393060b256f0e1","slug":"ownership-certificate-distributed-in-lalganj-and-madihan-mirzapur-news-vns660768671","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज व मड़िहान में वितरित हुआ स्वामित्व प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज व मड़िहान में वितरित हुआ स्वामित्व प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में ग्रामीणों में स्वामित्व प्रमाणपत्र वितरित किया। उन्होंने 10 लोगों को प्रमाणपत्र दिया। जिले में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एनआईसी में किया गया। जिले से भी चार ग्रामीण बुलाए गए थे। इनके अलावा मड़िहान में 110 व लालगंज में 53 लोगों को स्वामित्व प्रमाणपत्र वितरित किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।
मड़िहान तहसील सभगार में उप जिला मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वामित्व योजना के अंतर्गत भूमिहीन लाभार्थियों को घरौनी प्रमाणपत्र वितरित किया गया। मड़िहान तहसील क्षेत्र के असाढ़ी, ओबराडीह, गेरुआही, चाल्हा, बनकी, रैकल, रामपुर अतरी व कन्हईपुर समेत नौ गांवों के 110 लाभार्थियों का चयन किया गया था। इसमें से 106 को एसडीएम व तहसीलदार ने घरौनी प्रमाणपत्र वितरित किया। उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि चार लाभार्थियों को लखनऊ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा घरौनी का वितरण किया गया। तहसील के 221 गांवों में सैकड़ों भूमिहीनों का चयन किया गया है। जिसमें नौ गांवों में प्रमाण पत्र वितरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। ड्रोन सर्वे के लिए शासन से 66 गांवों का मैप तहसील में आ चुका है। तहसीलदार फूलचन्द यादव ने बताया कि हल्का लेखपाल द्वारा चयनित लाभार्थियों को जल्द ही घरौनी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर वकील अहमद, गुलाबचंद, रामजियावन, इंद्रावती, शांति आदि लाभार्थी व तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे। शनिवार को लालगंज तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने विधायक प्रतिनिधि कुलदीप पटेल के साथ स्वामित्व प्रमाण पत्र विभिन्न गांवों के 53 लोगों वितरित किया। कहा कि 191 में से 135 गांवों का स्वामित्व प्रमाण पत्र तैयार कर लिया गया है। इस दौरान कानूनगो सूर्यबली बिंद , हरिओम मौर्य के साथ लेखपाल मौजूद रहे।