फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Out of 214 only 19 complaints could be resolved

214 में से मात्र 19 शिकायतों का हो पाया निस्तारण

Sun, 26 Jun 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Out of 214 only 19 complaints could be resolved
जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थानों में राजस्व व पुलिस के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की। जिले के सभी थानों में आए 214 प्रार्थना पत्रों में मात्र 19 का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों के निस्तारण के लिए टीम का गठन किया गया। डीएम व एसपी ने लालगंज, एडीएम व एएसपी सिटी ने देहात कोतवाली और नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने कटरा कोतवाली में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने लालगंज थाने में लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। मड़िहान क्षेत्र के तोलगी गांव का प्रकरण निस्तारण नहीं किए जाने पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि समाधान दिवस के प्रकरण में स्थलीय सत्यापन के साथ निस्तारण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में छह मामले आए। जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। लालगंज में रिक्त चल रहे चौकीदार के पर नियुक्ति की बात जिलाधिकारी से की गई। आवेदन कर्ता के प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक राम नारायण राम को निर्देशित किया कि नियुक्ति प्रक्रिया की संबंधित फाइल तैयार करके प्रस्तुत करें। ताकि सभी रिक्त पदों पर एक साथ नियुक्ति की जा सके। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने जमीन नापी के समय सुरक्षा बल उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। उप जिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने जमीन संबंधित विवादों की जानकारी जिलाधिकारी को दी।
विज्ञापन

मड़िहान में समाधान दिवस पर 19 में एक समस्या का निस्तारण मौके पर किया गया। सीओ आपरेशन अजय राय ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। सभी मामले जमीन विवाद से संबंधित रहे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय, उपनिरीक्षक, राजस्वकर्मी आदि उपस्थित रहे। जिगना में तहसीलदार सदर अरुण कुमार गिरी व थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज, राजस्व निरीक्षक नंदलाल पटेल ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। इस मौके पर कुल 36 शिकायर्तें आइं। जिसमें से तीन का निस्तारण मौके पर व पांच टीमें निस्तारण के लिए रवाना की गईं। चितौली के अमरनाथ पाठक पूर्व प्रधान का आरोप था कि अप्रैल से अब तक कई प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन सही ढंग से चकरोड की पैमाइश नहीं हुई। गोनौरा के चंद्रमणि ने जमीन पर कब्जा दिलाने, करनीभांवा के बृजेश मिश्र ने चकरोड की पैमाइश के लिए आवेदन किया। विंध्याचल में एसएलओ भरत कुमार सरोज व थाना प्रभारी विनीत राय व राजस्व निरीक्षक श्रीकांत सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर कुल 10 प्रार्थना पत्र आए । जिसमें से मौके पर दो प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शकुंतला देवी ने समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। इसके लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र का निस्तारण करने में जुट गई। चुनार कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को उपजिलाधकिरी नीरज प्रसाद पटेल ने सुनकर निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया। समाधान दिवस में अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे। कुल 26 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें मौके पर एक का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया में अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल महेश सिंह अत्रि व नायब तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। इस मौके पर कुल 22 प्रार्थना पत्र भूमि से संबंधित पड़े। जिसमें से तीन का निस्तारण मौके पर करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed