{"_id":"624c9100b6742306fb7f9c9b","slug":"others-also-feared-to-be-involved-in-the-engineer-murder-case-mirzapur-news-vns646657685","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर हत्याकांड में अन्य के भी शामिल होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर हत्याकांड में अन्य के भी शामिल होने की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। थाना क्षेत्र के मलुआं गांव के सामने मड़िहान ब्रांच नहर की सड़क पर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस की जांच में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस छानबीन कर उनको भी आरोपी बनाएगी। हत्याकांड में इंजीनियर की पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है।
बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी शनिलेश जीएनडी कंपनी में इंजीनियर थे। वह 25 मार्च को मड़िहान के बैंक आफ बड़ौदा में मशीन मरम्मत करने के बाद पटेहरा की ओर स्कूटी से जा रहे थे। रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने पहले पत्नी के प्रेमी विशाल राय और उसके साथी लवकुश वर्मा को गिरफ्तार कर चालान किया। दो दिन बाद आरोपी पत्नी कंचन को भी पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया। हालांकि मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका पुलिस जता रही। पुलिस के अनुसार साजिश में दो और महिलाओं का नाम आ रहा है। काल डिटेल में मिले सुबूत के बाद पुलिस द्वारा दोनों की तलाश कर रही है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेश कुमार राय ने बताया कि काल डिटेल में कंचन सिंह की दो बहनों का नाम आया है। पूछताछ के बाद कार्रवाई के लिए निर्णय लिया जाएगा।