फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Oppressive humidity caused discomfort throughout the day; evening drizzle brought relief.

Mirzapur News: दिनभर उमस ने बढ़ाई बेचैनी, शाम की बूंदाबांदी से मिली राहत

Sun, 19 Jul 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Oppressive humidity caused discomfort throughout the day; evening drizzle brought relief.
रमईपट्टी कचहरी तिराहा मार्ग पर दोपहर लोगों की चहल-पहल।-संवाद।
- बादल छाने से बाजारों में बढ़ी रौनक, दिनभर सड़कों पर रही चहल-पहल
विज्ञापन

मिर्जापुर। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। लोगों को तेज धूप से तो राहत मिली, लेकिन उमस और गर्मी ने बेचैन किया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे से स्थिर है। हालांकि, शनिवार शाम फिर शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी से लोगों में बारिश की उम्मीद बढ़ गई।

सुबह बादल रहने से शहर के रमईपट्टी, सिविल लाइन, रामबाग, वासलीगंज, आर्यकन्या रोड, घंटाघर, बसनही बाजार, त्रिमुहानी और मुकेरी बाजार सहित प्रमुख क्षेत्रों में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक चहल-पहल रही। खाद्य सामग्री, कपड़ा और अन्य दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी आवाजाही से कारोबार में भी तेजी देखने को मिली। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। धान की नर्सरियां तैयार हैं, लेकिन खेतों में पर्याप्त पानी नहीं होने से रोपाई शुरू नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश के बिना धान की रोपाई संभव नहीं है, जिससे खरीफ सीजन प्रभावित होने की आशंका बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed