फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Opposition to land acquisition bill

भूमि अधिग्रहण बिल का किया विरोध

Tue, 14 Apr 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 14 Apr 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Opposition to land acquisition bill

विज्ञापन
ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोन के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने सोमवार को भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में पदयात्रा की।

पदयात्रा पुरजागीर से लखनपुर, शास्त्री पुल होते हुए घंटाघर पहुंची। पदयात्रा के दौरान कांग्रेेसजनों ने भूमि अधिग्रहण बिल को वापस लेने और मोदी सरकार विरोधी नारे लगाए।

पदयात्रा के बाद कांग्रेसजनों ने अंबेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पर्यवेक्षक और प्रादेशिक सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है।

कांग्रेसजन किसान विरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि पूंजीपतियों और विदेशी उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्राकृतिक आपदा झेल रहे किसानों को सरकार द्वारा मरहम नहीं लगाया जा रहा है, बल्कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किसानों को सरकार पर निर्भर नहीं रहने की नसीहत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव किसान हित में कार्य किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रामनाथ दूबे ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।

किसान आज अपने को असहाय महसूस कर रहा है। मात प्रसाद दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। राजधर दूबे ने कहा कि सरकार किसानों द्वारा आधा अधूरा सर्वे करा रही है।


वहीं लेखपाल और कृषि विभाग के अधिकारी घर पर बैठकर सर्वे कर रहे हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के पं. ब्रजदेव पांडेय ने पदयात्रा का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन गांधीवादी तरीके से पदयात्रा करके मोदी सरकार की पोल खोलने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान कैलाश उपाध्याय, अशेाक गुप्ता, शिव बिंद, शंभु यादव, अजय मौर्या, स्वरुप सिंह, जुग्गी लाल, संतोष यादव, राजन निषाद, राजेंद्र विश्वकर्मा, कपूरचंद्र, राजन पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed