{"_id":"65f2e8d2f0467975c5085a06","slug":"opium-cultivation-exposed-in-mirzapur-two-smugglers-arrested-with-plants-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर में अफीम की खेती का खुलासा, करीब सात हजार पौधों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर में अफीम की खेती का खुलासा, करीब सात हजार पौधों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 14 Mar 2024 05:41 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:41 PM IST
सार
मिर्जापुर पुलिस ने अफीम की खेती का खुलासा करते हुए छह हजार 6840 पौधों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। हालांकि एक आरोपी फरार हो गया। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है
विज्ञापन
Mirzapur news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले में अफीम पकड़े जाने के बाद अब अफीम की खेती करने का भी मामला सामने आने लगा है। विंध्याचल के बाद अब अदलहाट थाना क्षेत्र में लगभग चार बिस्वा जमीन में तीन तस्कर अफीम की खेती कर रहे थे। जिसमें दो तस्करों को पकड़कर पुलिस ने तीन खेतों से 6840 पौधे बरामद किए गए हैं। जिसकी कीमत छह करोड़ रुपये है। फरार तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मामले का खुलासा एएसपी सिटी नितेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
यह है मामला
अदलहाट थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के फत्तेपुर व रामजीपुर गांव में कुछ व्यक्तियों द्वारा अफीम की अवैध रूप से खेती की जा रही है। सूचना पर अदलहाट पुलिस ने दबिश देकर रामजीपुर से एक बिस्वा में जमीन लगे 1710 अफीम के पौधे को बरामद किया। यहां से रामवृक्ष पाल निवासी रामजीपुर को गिरफ्तार किया। रामवृक्ष ने एक बिस्वा में अफीम की खेती की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं फत्तेपुर में तीन बिस्वा में दो लोगों ने अफीम की खेती की थी। यहां से पुलिस ने एक खेत से 1930 और दूसरे खेत से 3200 पौधों को बरामद किया। साथ ही तस्कर प्रेमनाथ सिंह निवासी फत्तेपुर को गिरफ्तार किया। तीसरा आरोपी फरार हो गया। जिसे पुलिस गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि तीन स्थानों से 6840 अफीम का पौधा जिसका वजन 260 किलो है, बरामद किया गया है। इसकी कीमत छह करोड़ बताई गई है। ये लोग नशे के लिए अफीम का पौधा उगा रहे थे। सिंडिकेट का पता किया जा रहा है कि इसमें और कौन शामिल है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।