फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Operator sacked working on fake certificate

फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहा परिचालक बर्खास्त

Fri, 08 Jul 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Operator sacked working on fake certificate
रोडवेज मिर्जापुर में तैनात एक परिचालक को फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी करते हुए पाए जाने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया है। परिचालक वर्ष 2008 से फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी कर रहा था। बर्खास्त होने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ सरकारी धन की रिकवरी भी की जाएगी। एक वर्ष पूर्व परिचालक के भाई को भी इसी आरोप में बर्खास्त किया गया था।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी दिनेश रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत था। उसकी नियुक्ति वर्ष 2008 में हुए बैकलाग भर्ती में हुई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अजय सिंह ने दिनेश के खिलाफ परिवहन निगम में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि दिनेश जाति का कहार है। उसने गोड़ जाति का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल की है। शिकायत पर परिवहन निगम के अधिकारियों ने जांच कराने का निर्देश दिया। एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि दिनेश के पिता की जाति कहार है। उन्होंने मांडा के बामपुर स्थित मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज में जाकर प्रमाण पत्रों की जांच की तो पता चला कि वह कहार है। दिनेश ने फर्जी तरीके से गोड़ जाति का प्रमाण पत्र हासिल कर नौकरी हासिल की। एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर परिचालक को बर्खास्त कर दिया गया है। अब उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सरकारी धन की रिकवरी कराई जाएगी। एआरएम ने बताया कि एक वर्ष पूर्व परिचालक के भाई राजेश को भी इसी आरोप में बर्खास्त किया गया था। वह कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed