{"_id":"5fe241658ebc3e41d7655e63","slug":"only-one-registry-on-tuesday-mirzapur-news-vns564850896","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को मात्र एक ही रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को मात्र एक ही रजिस्ट्री
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्य कॉरिडोर के लिए मंगलवार को एक ही भवन स्वामी ने रजिस्ट्री की।
जब से विंध्य कॉरिडोर के लिए परिक्रमा क्षेत्र में आने वाले भवनों की रजिस्ट्री शुरू हुई है, यह पहला अवसर है कि किसी दिन मात्र एक ही रजिस्ट्री हुई। हालांकि प्रशासन का दावा था कि मंगलवार को 10 रजिस्ट्री हो सकती हैं। अब तक 20 रजिस्ट्री हो चुकी है। इसके पहले तीन चरणों में 19 रजिस्ट्री की गई थी। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर विंध्यवासियों की काफी भीड़ थी। उसको देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा था कि मंगलवार को रजिस्ट्री कराने काफी लोग सामने आ सकते हैं। जहां पर 92 संपत्तियों की रजिस्ट्री होनी है वहां पर यदि इसी रफ्तार से काम होता रहा तो परिक्रमा पथ के रास्ते में काफी अड़चनें आ सकती हैं। पहले तो यह कहा गया कि अभी बजट नहीं है। उप निबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को विंध्य कॉरिडोर के लिए एक रजिस्ट्री हुई।
अभी काफी संपत्तियों की रजिस्ट्री होनी बाकी है लेकिन परिक्रमा पथ पर काम शुरू हो गया है। पानी की टंकी का ध्वस्तीकरण का काम शुरू कर दिया गया। इसका भी विपरीत संदेश समाज में जा रहा है। फिलहाल किसी अधिकारी ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। समझा जाता है कि आने वाले दिनों में रजिस्ट्री की संख्या बढ़ सकती है।