फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Only nine children got the Corbevax vaccine

सिर्फ नौ बच्चों को ही लगा कोर्बेवैक्स टीका

Thu, 17 Mar 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Only nine children got the Corbevax vaccine
जिले में बुधवार को 12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण का शुभारंभ हो गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। पहले दिन मात्र नौ बच्चों को ही टीका लगाया गया। फिलहाल 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाने के लिए पोर्टल नहीं शुरू हो सका है, इसलिए टीकाकरण कम हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में 2008, 2009 व 2010 में जन्में बच्चों की संख्या 105771 है। इन बच्चों के लिए नया टीका कोर्बेवैक्स आया है। जो 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगाया जाएगा। बुधवार को सिर्फ मंडलीय अस्पताल में टीका लगाया गया। टीकाकरण के पोर्टल पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना रहता है, 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए पोर्टल नहीं बन सका है। इस कारण पहले दिन सिर्फ मंडलीय अस्पताल पर ही टीका लगाया गया। जहां पहुंचे नौ बच्चों का रजिस्ट्रेशन कर नौ बच्चों को टीका लगाया गया। आगामी समय में होली की छुट्टी पड़ रही है। ऐसे में यही माना जा रहा है कि टीकाकरण का कार्य सोमवार से रफ्तार पकड़ेगा। तब तक पोर्टल भी बनकर तैयार हो जाएगा। जिसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इस अवसर पर एसआईसी डा. आलोकजी, सीएमओ डा. राजीव सिंघल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

इतने लोगों को लग चुका है टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश श्रीवासतव ने ने बताया कि जनपद मिर्जापुर में कोविड-19 टीकाकरण 18 से 60 वर्ष आयु से अधिक आयु वर्ग प्रथम डोज से 1911285 लक्ष्य का 103 प्रतिशत एवं द्वितीय डोज 1604747 लक्ष्य के सापेक्ष 87 प्रतिशत टीका लग चुका है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के प्रथम डोज 162213 लक्ष्य के सापेक्ष 93 प्रतिशत एवं द्वितीय डोज 65196 लक्ष्य के सापेक्ष 37 प्रतिशत प्राप्त कर लिया गया हैं। जनपद मे 60 वर्ष आयु से अधिक आयु वर्ग में यदि कोविड टीकाकरण का द्वितीय डोज प्राप्त कर लिया है, तो द्वितीय डोज के 9 माह पश्चात कोविड का प्रिकासन/बूस्टर डोज अवश्य लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य को लगा टीका
जिले में बुधवार को मंडलीय अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड टीकाकरण के तहत विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया गया। जिले में मंडलीय अस्पताल समेत 13 स्थानों पर टीका लगाया गया। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 79 लोगों को प्रथम डोज और 2995 को द्वितीय डोज लगाया गया। इसके अलावा 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 164 लोगों को प्रथम डोज और 994 को द्वितीय डोज लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed