फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Only 16 hours of oxygen is left in the district, Gambhir located

जिले में मात्र 16 घंटे का बचा है आक्सीजन, स्थित गंभीर

Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Only 16 hours of oxygen is left in the district, Gambhir located
मिर्जापुर। जिले के अस्पतालों पर भी अक्सीजन का संकट मंडराने लगा है। एक तरफ आक्सीजन की सप्लाई नहीं हो रही है तो वहीं अस्पतालों में आक्सीजन का स्टाक खत्म होने के कगार पर है। आक्सीजन की आपूर्ति में देरी हुई तो बृहस्पतिवार को स्थिति गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारी आक्सीजन की आपूर्ति के लिए जी जान से जुटे रहे। जिले के मंडलीय अस्पताल, कोविड के एल-टू अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में बुधवार की शाम तक मात्र 16 घंटे का आक्सीजन बचा हुआ है। इन अस्पतालों को आक्सीजन सप्लाई करने वाली काव्या इंड्रस्टी लिक्विड आक्सीजन की आपूर्ति न होने से आक्सीजन नहीं बना पा रही है। अगर समय रहते आक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो सकी तो बृहस्पतिवार के दिन जिले में भर्ती कोविड मरीजों के लिए समस्या पैदा हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि देर रात तक लिक्विड आक्सीजन आ सकता है।
विज्ञापन

नगर के बरौधा स्थित काव्या इंड्रस्टी आक्सीजन का निर्माण करती है। इंड्रस्टी से जिले के मंडलीय अस्पताल, कोविड के एल-टू और जिले के अन्य अस्पतालों के साथ सोनभद्र, भदोही यहां तक कि वाराणसी में भी आक्सीजन की सप्लाई होती है। इस समय मंडलीय अस्पताल में 35 बड़े सिलेंडर भरे हुए रखे है। प्रतिदिन 20 से 25 सिलेंडर की खपत होती है। खाली सिलेंडर को भेज दिया गया है। एल-टू में भी 70 बड़े सिलेंडर है। 11 निजी कोविड केयर अस्पताल में तो बुधवार से आक्सीजन की किल्लत हो गई थी। बताया जा रहा है कि काव्या इंड्रस्टी कच्चा माल न मिलने के कारण आक्सीजन का निर्माण नहीं कर पा रही है। बोकारो से लिक्विड आक्सीजन आता है। उससे उसे गैस के रुप में परिवर्तित किया जाता है। लिक्विड आक्सीजन न आने के कारण आक्सीजन का निर्माण नहीं हो पा रहा है। सूत्रों की माने तो 16 घंटे का ही आक्सीजन बचा है। आक्सीजन खत्म होने पर कोविड मरीजों की समस्या बढ़ सकती है। आक्सीजन की समस्या को लेकर आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने बैठक की। लखनऊ में बैठे आला अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैँ। सबकुछ ठीक रहा तो अस्पतालों को समय रहते आक्सीजन मिल जाएगी।
विज्ञापन

सोनभद्र में शुरू होगा आक्सीजन उत्पादन का पुराना प्लांट
- कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि सोनभद्र के एक पुराने आक्सीजन प्लांट को चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। 48 से 50 घंटे में आक्सीजन की सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। वहां एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है जिससे प्लांट को जल्द से जल्द व व्यवस्थित तरीके से उसे शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed