{"_id":"5f3c204f8ebc3e3cfd42cdca","slug":"online-application-for-admission-started-mirzapur-news-vns541951157","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश के लिए शुरु हुआ आनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश के लिए शुरु हुआ आनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले में कोरोना संकट के चलते अभी तक महाविद्यालयों में प्रवेश नहीं हो सके हैं। हालांकि अब इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि सितंबर माह तक प्रवेश प्रक्रिया का प्रथम चरण पूरा कर लिया जाएगा।
जिले के समस्त महाविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध हैं। लगभग सभी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश योग्यता आधारित अर्थात मेरिट के आधार पर होता है। वैसे तो महाविद्यालय से आवेदन पत्र निर्गत किया जाता था लेकिन इस बार कोविड- 19 के चलते आनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। नगर के केबी कालेज, जीडी बिनानी पीजी कालेज व केएमपीजी कालेज में आनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। पंजीकरण के बाद आवेदक को पंजीकरण की कापी के साथ सभी अभिलेख संलग्न कर महाविद्यालय में जमा करना होगा। उसके बाद प्रवेश के लिए योग्यता सूची का प्रकाशन किया जाएगा और उसके आधार पर प्रवेश लिया जाएगा। जहां तक प्रवेश की बात है तो कम से कम महाविद्यालयों में अभी कोई प्रवेश नहीं हुआ है। प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश 31 तक
मिर्जापुर। जिले के इंटर कालेजों में कक्षा छह, नौ अथवा 11 में 31 अगस्त तक प्रवेश किए जाएंगे। हालांकि अधिकतर प्रवेश कक्षा छह में ही होते हैं। कक्षा नौ व 11 में विशेष परिस्थितियों में ही प्रवेश होता है। माना जा रहा है कि कुल संख्या का लगभग 75 प्रतिशत प ्रवेश इन कक्षाओं में हो चुका है। जो शेष हैं उनसे भी 31 अगस्त तक अपना प्रवेश कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में पहले पांच अगस्त तक प्रवेश की अंतिम तिथि लेकिन कोविड- 19 के कारण उसमें 31 अगस्त तक की तिथि बढ़ा दी गई है। अंतिम रूप से उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- देवकी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक