फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One youth dies due to lightning, two scorched

आकाशीय बिजली से एक युवक की मौत, दो झुलसे

Fri, 31 Jul 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
One youth dies due to lightning, two scorched
हलिया। थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में शुक्रवार दोपहर खेत पर फसलों की रखवाली करने गए दो ममेरे भाई आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन दोनों युवकों को पास में स्थित निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां एक युवक को चिकत्सक ने मृत घोषित कर दिया, दूसरे युवक का उपचार स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। बंजारी कला गांव में भी एक किशोर झुलस गया।
विज्ञापन

बबुरा रघुनाथ सिंह गांव निवासी 22 वर्षीय प्रकाश चंद पुत्र ज्ञान चंद मौर्य अपने ममेरे भाई 18 वर्षीय अजय कुमार पुत्र फूल चंद मौर्य शुक्रवार की दोपहर खेत पर पशुओं से अपनी फसलों की रखवाली करने के लिए गया था। अजय कंमारी लालगंज थाना क्षेत्र के बौड़रा गांव का निवासी है। कई साल से अपने ननिहाल हलिया बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में रह रहा है। दोपहर में अचानक तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। दोनों युवक पानी से बचने के लिए खेत के पास बने मचान के नीचे बैठ गए। अचानक बिजली मचान पर गिर पड़ी। जिससे प्रकाश चंद की मौके पर ही मौत हो गई और जय कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों चचेरे भाई हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार राम शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गए। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव की है। गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर विवेक पुत्र भगवान कहार अपने बगीचे में बैठा था। तभी गरज चमक के साथ हो रही बूंदाबांदी में आकाशीय बजिली गिरने से विवेक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed