फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One young man drowned in Chuna Dari Falls, another was saved

चूना दरी जलप्रपात में एक युवक डूबा, दूसरा बचाया गया

Tue, 12 Jul 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
One young man drowned in Chuna Dari Falls, another was saved
वाराणसी के तीन सैलानियों की रविवार को चूना दरी जलप्रपात में डूबने से मौत होने तथा जिला प्रशासन की ओर से रोक लगाए जाने के बाद भी सोमवार को दोपहर में सैलानी पहुंच गए। इस बीच करीब 110 फीट ऊंचाई के झरने में नहाते समय पैर फिसलने के कुंड की दह में गिरने से एक सैलानी डूब गया। साथी सैलानी ने उसे बचाने के प्रयास के दौरान उसने भी अपना नियंत्रण खो दिया। वह पत्थर के टीले और पेड़ की टहनी को पकड़ कर किसी तरह मझधार में अटक गया। हादसा देख मौके पर मौजूद सैलानियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर फंसे सैलानी को पुलिस टीम ने बचा लिया। चुनार से गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

चूना दरी जलप्रपात में प्रवेश पर लगी प्रशासनिक रोक को दरकिनार करते हुए सैलानी सोमवार को सुबह जल प्रपात पर पहुंच गए। चंदौली के बसंतनगर गोपालपुर से छह युवकों की टोली में शामिल आरिफ, अरमान, नौशाद, अफजल बाइक से लखनिया दरी जल प्रपात पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे। जल प्रपात पर रोक की वजह से सभी सैलानी सारादह आश्रम के पास से होते हुए जंगली पहाड़ी रास्तों से चूनादरी जल प्रपात के शिखर पर पहुंच गए। जहां से पानी नीचे गिरता है। सैलानी मौज मस्ती व आनंद लेते रहे। बहते झरने में नहा कर आनंद लेने के दौरान आरिफ (19) पुत्र इस्लाम निवासी गोपालापुर बसंत नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय चंदौली, अचानक फिसल कर 110 फीट की ऊंचाई से नीचे गहरे कुंड में गिरने से डूब गया। यह हादसा देख उसे बचाने की कोशिश में अरमान अंसारी (21) पुत्र नसीर निवासी गोपालापुर बसंत नगर ने भी अपना नियंत्रण खो दिया। पत्थरों पहाड़ों और पेड़ों में उलझते हुए बीच रास्ते में ही फंस गया। स्थिति की भयावहता को देखते ही अपनी जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने और रोने लगा। मौके पर मौजूद अन्य सैलानियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी होते ही पुलिस टीम रेस्क्यू के लिए रस्सा लेकर ऊपर से सारादह व नीचे से चूना दरी पहुंची। सूचना मिलते ही सीओ ऑपरेशन अजय राय भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन मंगाकर पहाड़ी दर्रे में फंसे सैलानी युवक को बचा लिया गया है। सीओ नक्सल अजय राय का कहना है कि चुना दरी जलप्रपात पर पर्यटकों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इलाके को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। सारादह के रास्ते पहुंचा एक सैलानी झरने में ऊंचाई से गिरने से डूब गया है। उसकी तलाश की जा रही है। झाड़ियों में फंसे एक अन्य सैलानी को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed