फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One lakh devotees offered prayers

एक लाख भक्तों ने गड़बड़ाधाम में टेका मत्था

Tue, 07 Dec 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
One lakh devotees offered prayers
हलिया। गड़बड़ा धाम में सोमवार को आयोजित मेले में हजारों की संख्या में भक्त पहुंच। मां शीतला का दर्शन किया। भोर से ही आस्थाधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

धाम पर क्षेत्रीय व दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं ने सेवटी नदी में स्नान करने के बाद नारियल, चुनरी, माला फूल व प्रसाद लेकर माता का दर्शन किया। धाम आई महिलाओं ने मनौती के अनुसार हलवा व पूरी तैयार कर माता को भोग लगाया। मेला में जनपद के अलावा मध्य प्रदेश तथा पड़ोसी जनपद प्रयागराज से लोग बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर से तीन किलोमीटर परिधि में भक्तों का रेला लगा रहा। गड़बड़ा धाम मेले को 17 जोन में बांटकर पुलिस सुरक्षा और व्यवस्था में लगी है। मेला क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह गर्भगृह के अलावा दलबल के साथ मार्च करते रहे। मंदिर प्रबंधक प्रकाश चंद शुक्ल ने बताया कि लगभग एक लाख भक्तों ने मां शीतला देवी के दर्शन व पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed