फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One killed, three injured after car overturns

कार पलटने से एक की मौत, तीन घायल

Mon, 16 May 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured after car overturns
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर रविवार को सुबह सामने आ रही कार से बचने के चक्कर में दूसरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों का उपचार कराया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र के बार्डर पर स्थित झारखंड के गड़वा थाना क्षेत्र के टंडवा गांव से कार सवार शनिवार की रात शादी समारोह में शामिल होने के बाद देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आए थे। रविवार को भोर में सभी वापस घर जा रहे थे। रास्ते में देेहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर सामने से आ रही कार से बचने में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। एंबुलेंस 108 से घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने आकाश सोनी (21) पुत्र ओम प्रकाश निवासी टडंवा गड़वा झारखंड को मृत घोषित कर दिया। कार सवार अभिषेक सोनी, ऋतु सोनी व समीर सोनी को हल्की चोटें लगीं। सभी का मंडलीय अस्पताल में इलाज किया गया। आकाश की मौत से परिवार और दोस्तों में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed