{"_id":"5900f07b4f1c1b1035c0c7bd","slug":"one-killed-four-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत, चार जख्मी
mirzapur
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
कार को काटकर घायलों को निकालते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली तथा मड़िहान थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात हुए अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक टेंट मालिक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दो को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
सोनभद्र जनपद के कर्मा थाना अंतर्गत बनरदेवा निवासी प्रवीण कुमार (40) दुर्गा टेंट हाउस चलाते हैं। मंगलवार को प्रवीण का टेंट मड़िहान थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव में बुक था। जहां कुछ सामान घटने पर वह मैजिक से घर सामान लेेने आया था। लौटते समय रात करीब साढ़े नौ बजे लूसा बघौड़ा के बीच सामने से आ रहे ट्रक को बचाने में सड़क किनारे बिगड़कर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। जिसमें प्रवीण की मौके पर मौत हो गई। वहीं मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज राजगढ़ राकेश वर्मा पहुंचे और घायल को वाहन से बाहर निकलवाकर सीएचसी ले गए।
इसी प्रकार लालगंज से भूसा लोडकर मिर्जापुर आ रहा एक ट्रैक्टर देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव के पास मंगलार की देर रात पास लेते समय ट्रक से टकरा गया। जिसमें चालक भगवान दास (45) और उसका पुत्र मुन्ना (25) निवासी नरायनपुर अदलहाट तथा बिहारी 25 वर्ष निवासी करनपुर देहात घायल हो गए। सभी को आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुुंचाया गया। हालत चिंताजनक होने पर तीनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।