{"_id":"62a38fc7ac9c514fce087be8","slug":"one-killed-another-seriously-injured-after-falling-from-a-train-mirzapur-news-vns6582669149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़री। थाना क्षेत्र के पहाड़ा रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन पर शुक्रवार की भोर में चार बजे ट्रेन से सफर कर रहे दो व्यक्ति नीचे गिर गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस शव को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री लेकर गई। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
बिहार के भोजपुर जिले के डोनवर बिहटा इमादपुर निवासी शिदांशू महतो (30) पुत्र वकील महतो और मुकेश कुमार (40) पुत्र मुन्ना शाह निवासी डोनवर बिहहा बिंसपुर डेहरी आन सोन से अहमदाबाद काम करने जा रहे थे। दोनों अप लाइन से मुगलसराय की तरफ जाने वाली पारसनाथ एक्सप्रेस से जा रहे थे। ट्रेन शुक्रवार की भोर में पड़री थाना क्षेत्र के पहाड़ा स्टेशन के पास पहुंची थी कि दोनों ट्रेन से नीचे गिर गए। ट्रेन से गिरने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्रेन से गिरता देखकर स्थानीय लोगों पुलिस और रेल महकमे को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री लेकर गई। जहां डाक्टर ने शिदांशू महतो को मृत घोषित कर दिया। मुकेश की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पड़री पुलिस ने इसकी सूचना दोनों के परिजनों को दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों ट्रेन से कैसे नीचे गिरे इस बारे में पता नहीं चल सका है। पड़री थानाध्यक्ष माधव सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर दोनों के परिजनों को सूचना दिया गया है।