फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One dies, thrashing of processionists for dancing on DJ

डीजे पर डांस को लेकर बारातियों की पिटाई,एक की मौत

Fri, 06 May 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
One dies, thrashing of processionists for dancing on DJ
अहरौरा। क्षेत्र के रामपुर ढबही गांव में बुधवार की रात चंदौली से आई बरात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। इसमें बरातियों की जमकर पिटाई कर दी गई। शादी में हुए बवाल के बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। बरात रात में ही लौट गई। घायल बरातियों में से एक ही चंदौली में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बस बाबत अहरौरा थाने में दो नामजद सहित अज्ञात लोगों पर लड़के पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

चंदौली के चकिया बाजार निवासी काशीनाथ चौहान ने बृहस्पतिवार की सुबह अहरौरा थाने पर तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात अहरौरा क्षेत्रातंर्गत रामपुर ढबही (सगहा) निवासी चन्द्रवली चौहान पुत्र छोटे लाल चौहान की पुत्री से उनकी पुत्र अभिषेक कुमार की शादी की रस्म पूरी निभाई जा रही थी। रात के समय करीब एक बजे डीजे पर डांस को लेकर विपक्षी राकेश चौहान पुत्र भगवान चौहान, राजबली चौहान पुत्र छोटेलाल चौहान निवासीगण रामपुर ढबही सहित अन्य लोगों ने अपशब्द कहते हुए मारा-पीटा। इससे संतोष माली पुत्र गोपाल, मनोज चौहान पुत्र राजाराम चौहान, हसनैन, जावेद, राजेश चौहान पुत्र भुल्लन चौहान निवासी पचवनिया थाना चकिया जनपद चंदौली सहित अन्य घायल हो गए। विपक्षियों ने दूल्हे के वाहन को भी क्षति पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी। घायलों को इलाज के लिए चन्दौली ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान जावेद की मौत हो गई है। मौत के बाद बराती जावेद के शव को लेकर अहरौरा पुलिस के पास पहुंचे। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद दो आरोपियों और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed