फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   one died of covid, one got infected

कोविड से एक की मौत, एक मिला संक्रिमित

Wed, 21 Jul 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
one died of covid, one got infected
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को कोरोना से एक वृद्ध की मौत हो गई और एक संक्रमित मिला। तीन के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इस समय एक्टिव केस दो हैं। होम आइसोलेशन में एक मरीज है।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11033 है। अब तक 10,915 लोगों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक 116 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। एक होम आइसोलेशन में है। एक दूसरे जिले में भर्ती है। कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को दो हजार 326 की रिपोर्ट आई है। इसमें एक संक्रमित मिला है। नगर के रमईपटटी निवासी 50 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। उसकी मौत मई महिने में हुई थी। जिसे अब मिर्जापुर के पोर्टल पर अपडेट किया गया है। जिले में अब तक सात लाख 46 हजार 63 का सैंपल लिया जा चुका है। सात लाख 40 हजार 295 की रिपोर्ट आई है। पांच हजार 768 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक चार लाख 54 हजार 184 का एंटीजन किट से जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed