फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One died from Corona, 17 positive, 12 healthy

कोरोना से एक की मौत, 17 मिले पाजिटिव, 12 हुए स्वस्थ

Tue, 13 Oct 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
One died from Corona, 17 positive, 12 healthy
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को लगातार 105 वें दिन 17 पाजिटिव मरीज मिले और एक की मौत हो गई। 12 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 17 मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या दो हजार 670 हो गई। दो हजार 457 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। इसमें 31 मरीजो की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 823 की रिपोर्ट आई है। एक की मौत हुई है। पाजिटिव में छह पुरुष और 11 महिला है। कोरोना से एक चिकित्साधिकारी के पत्नी की मौत हुई है। सांस फुलने पर उनको एल-टू में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें मेडिकल कालेज प्रयागराज भेजा गया। वहां से लखनऊ जाने पर उनकी बीते दिनों मौत हो गई। मंगलवार को पोर्टल पर उनकी मौत अंकित हुई है। पाजिटिव पाए गए लोगों में विंध्यवासिनी कालोनी भरुहना से एक पुरुष, 39वीं वाहिनी पीएसी से एक पुरुष व दो महिला, पांडेयपुर से एक पुरुष, पीएसी विजयपुर से एक पुरुष, कछवां से एक पुरुष, अलहुआ अहरौरा से एक पुरुष, दुमदुमा चुनार से एक पुरुष व एक महिला, भुड़कुड़ा चुनार से एक पुरुष, भुईली खास से एक पुरुष, लूसा राजगढ़ से एक पुरुष व एक महिला, तिलठी चील्ह से एक महिला, शिवपुर विंध्याचल से एक महिला, अदलहाट से एक पुरुष है। 12 लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक एक लाख 29 हजार 221 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 27 हजार 298 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 923 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 75 हजार 494 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 91 हाट स्पाट है। इसमें 71 ग्रामीण और 20 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed