फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One day's salary stopped

एसई व एक्सईएन सहित कई का रूका एक दिन का वेतन

Fri, 31 Dec 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
One day's salary stopped
मिर्जापुर। मंडलायुक्त के निर्देश के क्रम में बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कई विभागों का निरीक्षण् किया। इसमें अनुपस्थित अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित अन्य कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

अपर आयुक्त प्रशासन रमेश चंद्र ने अभाव खंड जल निगम के ग्रामीण कार्यालय का निरीक्षण किया। इसमें अधिशासी अभियंता सहित तीनों सहायक अभियंता अनुपस्थित मिले। सात कार्यालय सहायक में केवल दो उपस्थित थे। इसी तरह नलकूप खंड कार्यालय में अधीक्षण अभियंता अनुपस्थित थे। अधिशासी अभियंता अवकाश पर गए थे। एई एमडी गुप्ता निरीक्षण के दौरान पहुंचे तथा एई हरीश तिवारी अनुपस्थित थे। कार्यालय में एक लिपिक एवं एक चपरासी को छोड़कर शेष सभी अनुपस्थित मिले। लघु डाल नहर खंड के निरीक्षण में 11 बजे तक अधिशासी अभियंता विश्वस्वरूप कृष्णा नहीं आए थे। सहायक अभियंता दुलाल चंद हलधर सहित सभी जेई अनुपस्थित थे। इसी क्रम में कनहर नहर निर्माण खंड-छह के निरीक्षण में अधीक्षण अभियंता सीमांत सहित पूरा स्टाफ अनुपस्थित था। अधिशासी अभियंता राम अशीष एवं पांच में चार सहायक अभियंता, 13 में छह जेई तथा अताउर रहमान एओ को छोड़कर सभी अनुपस्थित थे। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड एवं निर्माण खंड का औचक निरीक्षण किया। यहां पर कोई भी सहायक अभियंता व जेई उपस्थित नहीं था। न ही कोई मूवमेंट रजिस्टर मिला। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंद्र वर्मा के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के औचक निरीक्षण में छह कर्मचारी अनुपस्थित थे। नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां पर भी लापरवाही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed