फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One crore 65 lakh property attached to gangster accused

गैंगेस्टर आरोपी का एक करोड़ 65 लाख की संपत्ति कुर्क

Wed, 30 Jun 2021 08:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
One crore 65 lakh property attached to gangster accused
मिर्जापुर। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व की टीम ने बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के किशुन प्रसाद की गली स्थित गैंगेस्टर एक्ट और जिले के टाप टेप अपराधियों में शामिल अनूप मालवीय उर्फ टाइगर की एक करोड़ 65 लाख की संपत्ति को कुर्क कर दिया। इससे पहले अनूप मालवीय का लगभग पांच करोड़ और उसके साथियों की 49 लाख की संपत्ति को कुर्क किया गया था। इसके अलावा भी उसके गैंग में शमिल अन्य अपराधियों की अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति को जब्त किया गया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के किशुन प्रसाद की गली निवासी अनूप मालवीय पुत्र राम नरायण के ऊपर लूट, फिरौती और मादक पदार्थ तस्करी, आबकारी अधिनियम समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। वह शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। शराब और मादक पदार्थ की तस्करी से उसने कई अवैध संपत्तियां जब्त किया है। 2020 में देहात कोतवाली में उसके ऊपर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद उसके ऊपर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अपराधी द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आदेश दिया। जिसके बाद बुधवार को एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव, सीओ सिटी प्रभात राय, सीओ सदर डा. अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष देहात विजय चौरसिया, थानाध्यक्ष पड़री वेंकटेश तिवारी ने शहर कोतवाली के किशन प्रसाद की गली स्थित मकान जिसकी कीमत एक करोड़ 65 लाख है। उसे कुर्क किया। इससे पहले देहात कोतवाली के भुईली पांडेय स्थित सात बिस्वा से अधिक की भूमि को कुर्क किया। जिसकी कीमत चार करोड़ 92 लाख थी। अनूप मालवीय गैंग के सक्रिय सदस्य कमलेश मौर्या व संजय मौर्या द्वारा अवैध समाज विरोधी गतिविधियों से अर्जित की गई 49 लाख की अवैध संपत्ति गैगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया था। एएसपी सिटी संजय वर्मा ने बताया कि अनूप मालवीय और उसके गैंग के सदस्यों का अब तक 11 करोड़ रुपये तक की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed