फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One and a half hundred couples will take rounds with each other

डेढ़ सौ जोड़े एक दूजे के साथ लेंगे फेरे

Wed, 01 Jun 2022 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
One and a half hundred couples will take rounds with each other
जिले में 10 जून को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 150 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसके लिए विभागवार लक्ष्य निर्धारित कर गरीब कन्याओं का पंजीकरण कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत गरीब कन्याओं का विवाह उनके माता- पिता पर बोझ न बनें और उनका समय से विवाह हो जाय। उसमें आर्थिक समस्या न आए। इसके लिए ऐसी कन्याओं को चिन्हित कर उनका पंजीकरण कराया जाता है। साथ ही उनके द्वारा तय किए गए रिश्ते को प्राथमिकता देते हुए सामूहिक रूप से विवाह कराया जाता है। इस बार यह आयोजन 10 जून को महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में कराना प्रस्तावित है। इसके लिए खंड विकास अधिकारी सिटी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसमें प्रति विवाह शासन के स्तर से 51000 रुपये की धनराशि स्वीकृत की जाती है। इसमें से 35 हजार रुपये कन्या के खाते में आनलाइन ट्रांसफर किया जाता है। साथ ही 10000 रुपये का गृहस्थी का सामान जो विवाह के बाद दिया जाता है। शेष छह हजार रुपये खाना, पंडाल व अन्य खर्चों के लिए लिया जाता है।
विज्ञापन

जिला पंचायत ने भेजे 23 आवेदन
सामूहिक विवाह के लिए हर विकास खंड को 10 आवेदन उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही जिला पंचायत को भी 10 आवेदन का लक्ष्य दिया गया था। इसमें अभी तक जिला पंचायत ने 10 के सापेक्ष 23 आवेदन उपलब्ध करा दिए हैं। नोडल अधिकारी बीडीओ सिटी रामदरश चौधरी ने बताया कि सिटी ब्लाक से आठ आवेदन आ गए हैं। दो- तीन आवेदन और आने वाले हैं। समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे ने बताया कि सामूहिक विवाह 10 जून को प्रस्तातिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed