{"_id":"617bfc48226f451e3f0e6a0b","slug":"one-accused-of-gang-rape-arrested-mirzapur-news-vns619890252","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दूष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दूष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपहरण कर दूसरे जनपद में ले जाकर कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 17 अक्तूबर की देर शाम को उसकी 17 वर्षीय पुत्री शौच के लिए लिए बाहर निकली थी। पड़ोस के दो व्यक्ति रास्ते में उसे बाइक पर बैठा कर प्रयागराज ले गए। वहां एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया और उसकी पिटाई किया। इसके बाद आरोपी युवक दो दिन बाद 19 अक्तूबर को घर के पास छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने आप बीती परिवार वालों को बताई। मंगलवार को पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर दो आरोपितों पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस आरोपी मुकेश उर्फ राजा व गोपेंद्र के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर एसआई सुभाषचंद्र यादव ने आरोपित मुकेश उर्फ राजा को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।