फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Once again people were disturbed by the earthquake

जलजले से एक बार फिर सहम गए लोग

Wed, 13 May 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Wed, 13 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Once again people were disturbed by the earthquake
मात्र सत्रह दिन बाद ही मंगलवार की दोपहर आए दो बार भूकंप से जिले में अफरा तफरी मच गई। लोग अपने घराें, दूकानाें, आफिस, कार्यालय, समेत अन्य स्थानाें से बाहर निकल कर भागने लगे।
विज्ञापन


इससे  कई लोग घायल हो गए। भूकंप से जनपद के कई मकानाें की दीवाराें में दरार पड़ गई। प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी सतर्क हो गए और नुकसान के बारे में जानकारी लेने लगे।
विज्ञापन


भूकंप द्वारा मचाए गए तबाही से अभी नेपाल एवं भारत के लोग उबर नहीं पाए थे कि मंगलवार की दोपहर एक बार फिर इसके झटकेे महसूस किए गए।

इससे पूरे जिले के लोग सहम गए। दोपहर 12 बजकर 37 मिनट पर आए पहली बार जलजले की आहट महसूस होते ही लोग घराें, दूकानाें, आफिस, गोदाम, अस्पताल समेत अन्य स्थानाें से सारे काम छोड़ कर बाहर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग अभी इस पर चर्चा कर रहे थे कि एक बजकर 10 मिनट एक बार फिर इसके झटके महसूस किए गए। इससे शाम तक लोग तीसरी बार भूकंप आने की डर से बाहर ही  रहे।

जनपद के छानबे ब्लाक में भूकंप आने से एक कच्चा मकान गिर गया। लालगंज, हलिया में भी भूकंप का असर देखा गया। मड़िहान में भूकंप आने से लोग सड़क एवं खेताें में भाग कर पहुंचे।

शेरवां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के औरैया गांव निवासी रामराज यादव के मकान की दीवार चटक गई। इलाहाबाद बैंक की शाखा जमालपुर एवं शेरवां में हड़कंप मच गया। बैंक कर्मी समेत अन्य उपभोक्ता  भागने  लगे।

भागते समय सीढ़ियाें से गिर कर उपभोक्ता मतकूला 65 वर्ष, लालप्यारी 60 वर्ष निवासी सेमरा, समेत कुल दस लोग घायल हो गए।

 सीखंड संवाददाता के अनुसार धन्नूपुर गांव निवासी प्रकाश सिंह स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर आते समय भूकंप के कारण चक्कर आने पर सड़क किनारे 20 फीट गहरे खाई में गिर कर घायल हो गए। 

एबकपुर सीखड़ निवासी मजहर के मकान की बाउंड्री भूकंप के झटके से गिर गई। मझवां संवाददाता क्षेत्र के जलालपुर क्षेत्र के ग्राम मनोज कुमार के मकान का दीवार में दरारें पड़ र्गइं।


क्षेत्र में अफरा तफरी मची रही । लोग अपने अपने घराें से बाहर एवं खेतों की ओर भाग निकले। कछवां में जलजले से हड़कंप मचा रहा। अदलहाट में भूकंप से अफरा तफरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed