फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Officials go to the spot to solve problems

समस्याओं के हल के लिए मौके पर जाएं अधिकारी

Wed, 01 Jun 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Officials go to the spot to solve problems
कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बैठकर जन शिकायतों की सुनवाई की और फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं के हल के लिए मौके पर जाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के जनता दर्शन के दौरान फरियादी प्रेम नाथ दूबे ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके लड़के ने मारपीट कर उन्हें घर से उनके सामान सहित बाहर निकाल दिया गया। वह जब अपने ही घर में जाने की कोशिश करते हैं तो उनके लड़का मारपीट करने पर आमादा हो जाता है। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष जिगना को उनके मोबाइल पर वार्ता कर निर्देशित किया कि तत्काल मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कराएं। ग्राम अकानीपुर खुर्द तहसील चुनार निवासी प्रार्थिनी सुनीता पत्नी जयनरायन ने कहा कि उसके पास मात्र एक बिस्वा जमीन है। जिसमें झोपड़ी डालकर वह गुजर- बसर कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत एक आवास की मांग की गयी। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डूडा से कहा कि जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी समस्या रखी जिसके निस्तारण का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रेषित किये गये प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेत हुए अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित कराएं ताकि जन सुनवाई में आये फरियादियो को दोबारा कार्यालयो के चक्कर न लगाना पडे़। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed