फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Oath administered to the head and members in unorganized gram panchayats

असंगठित ग्राम पंचायतो में प्रधान व सदस्यों को दिलाई शपथ

Sat, 19 Jun 2021 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Oath administered to the head and members in unorganized gram panchayats
मिर्जापुर। छानबे और हलिया विकास खंड में असंगठित ग्राम पंचायतों में शनिवार को ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ-ग्रहण कराया गया। पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर प्रधान और सदस्यगण गांव के विकास की तानाबाना बुनने में लग गए। जिगना : छानबे में 30 असंगठित ग्राम पंचायतों में शनिवार को 15 ग्राम पंचायत के प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीशचंद्र दुबे ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ ग्रहण कराया। इसमें ग्राम पंचायत बसेवराकला, रायपुर, बरवटा, नगवासी, बसंतपट्टी, नेगुराबान सिंह सहित अन्य ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण कराया गया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविकांत ओझा, खंड प्रेरक हरीश शुक्ल, श्रीकृष्ण उपाध्याय, शशिकांत यादव, उत्तम यादव, दिनेश कुमार, हरिश्चंद्र, प्रकाशचंद दूबे, दिलीप कुमार विश्वकर्मा, धीरेंद्र गुप्ता, दिलीप कुमार यादव, दिनेश कुमार, सौम्या सिंह, बालकृष्ण, गौरव श्रीवास्तव, अखिलेंद्र, राज सिंह, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। हलिया विकास खंड के 17 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान सहित सदस्यों को शनिवार को बीडीओ रामदरश चौधरी ने वर्चुअल के माध्यम से शपथ दिलाई। इसमें हथेड़ा ग्रामसभा में प्रधान अनीता मिश्रा, बड़गड़ा के प्रधान भिटहा पान कली, प्रधान अजय गिरी, मनिगडा प्रधान देवरजिया सहित 17 ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने पंचायत भवन और विद्यालयों पर शपथ-ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed