फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nursing students returning from Delhi misdeeds in auto three accused arrested in mirzapur

मिर्जापुर में हैवानियत: दिल्ली से लौटी नर्सिंग छात्रा से ऑटो में दरिंदगी, सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी अरेस्ट

Sun, 30 Jun 2024 04:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2024 04:06 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक युवती से हैवानियत का मामला सामने आया है। घटना 24 जून की है। युवती दिल्ली से लौटी थी। इसी दौरान ऑटो चालक व उसके दो साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Nursing students returning from Delhi misdeeds in auto three accused arrested in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से अपने घर मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव लौट रही नर्सिंग छात्रा से ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 24 जून की है। मामले में पहले छेड़खानी और चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था, फिर छात्रा के बयान को आधार बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। मामले में शनिवार को ऑटो चालक सहित तीन आरोपियों को छुतिहार पचेंगढ़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोप है कि नशे में धुत होकर आरोपियों ने छात्रा से दुष्कर्म किया, फिर उसके पास मौजूद रुपये और सामान भी छीन लिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर पुलिस ने पहले छेड़खानी और चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। जब छात्रा को बयान दर्ज कराने के लिए अदालत भेजा गया, तब मामला सामूहिक दुष्कर्म का सामने आया। छात्रा ने अदालत में बयान दिया कि ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने अकेला पाकर दरिंदगी की है। इसके बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। गिरफ्तार ऑटो चालक की पहचान बृजेश कुमार सिंह उर्फ सोनू, उसके दोस्त जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोलू और जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ डब्बल के रूप में हुई। सब पार्टी करके टेंगरा मोड़ पहुंचे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती दिल्ली के एक प्रसिद्ध कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वह 24 जून को अपने घर लौट रही थी। ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन मुगलसराय आई, फिर रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ तक पहुंची। वहां से अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। 

इसी बीच ऑटो चालक आ गया और उसने अदलहाट चलने की बात कही। छात्रा ऑटो पर सवार हो गई। छात्रा के मुताबिक, ऑटो में उसके दो साथी भी बैठे थे। अदलहाट पहुंचने पर ऑटो चालक ने रास्ता बदल दिया। छात्रा ने विरोध किया तो तीनों ने ऑटो रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

25 जून को छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर छेड़खानी और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद छात्रा को न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए भेजा गया। न्यायालय में दिए गए बयान में छात्रा ने ऑटो चालक और उसके साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। न्यायालय में छात्रा द्वारा दिए गए बयान के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि छात्रा ने छेड़खानी की तहरीर दी थी। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत में बयान के बाद सामूहिक दुष्कर्म में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ऑटो चालक बृजेश के पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed