फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   NREGA: Take care of social distancing

नरेगा: सोशल डिस्टेसिंग का रखे ध्यान

Tue, 21 Apr 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
NREGA: Take care of social distancing
मिर्जापुर। लॉकडाउन के बीच शासन से मिले निर्देश के बाद ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर खंड विकास अधिकारियों ने कमर कस ली है। भूसा बैंक की स्थापना के साथ ही मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में शुरू होने वाले कार्यों को लेकर मंगलवार को खंड विकास अधिकारियों ने अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सिटी श्वेतांक सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग के तहत अपने कार्यालय में बारी-बारी से सचिवों की बैठक लेते हुए मनरेगा, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, विकास खंड के कुछ ग्राम पंचायतों में छाए पेयजल संकट पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा एक श्रमिक से दूसरे श्रमिक के बीच की दूरी दो मीटर से कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्य स्थल पर साबुन और पानी की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिया। बैठक में एडीओ आईएसबी पीके श्रीवास्तव, गगन सोनी, अक्षैवर यादव, लल्लूराम भारती आदि मौजूद रहे। हलिया, बीडीओ हलिया नंदलाल कुमार ने सभी ग्राम सचिवों तथा टीए के साथ बैठक कर मनरेगा के तहत काम शुरू कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने अधूरे प्रधानमंत्री आवास, शौचालयों को शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। बीडीओ ने कार्य स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। इस दौरान एडीओ पंचायत पीयूष दुबे, एडीओ समाज कल्याण रणजीत कुमार, एपीओ मनरेगा ज्ञान सिंह, अमर बहादुर सिंह, अविनाश सिंह, अरविंद कुमार, राजेंद्र बिंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed