{"_id":"62321d39284edc281d2c0d07","slug":"now-ration-will-be-distributed-till-23-mirzapur-news-vns643467688","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 23 तक वितरित होगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 23 तक वितरित होगा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र गृहस्थी लाभार्थियों एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रथम चरण का राशन अब 23 मार्च तक मिलेगा। कुछ जिलों में राशन वितरण में आ रही समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जिले में चार लाख 54 हजार कार्डधारक हैं। जिनको प्रतिमाह कोटे की दुकानों से राशन दिया जाता है। इस समय केंद्र व राज्य सरकार की योजना के अनुसार प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्न राज्य सरकार की ओर से और पांच किलो प्रति यूनिट खाद्यान्न केंद्र सरकार की ओर से लाभार्थियों को दिया जा रहा है। इसके साथ ही लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से एक लीटर रिफाइंड का पैकेट, एक किलो चना और एक किलो नमक का पैकेट दिया जा रहा है। जिले में लगभग 11000 टन प्रतिमाह खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। इसमें चावल व गेहूं दोनों शामिल हैं। इस बार मार्च में खाद्यान्न का वितरण तो कर दिया गया लेकिन रिफाइंड व अन्य सामान कुछ जगहों पर कम पड़ गया। जिससे कुछ लाभार्थियों को यह नहीं प्राप्त हो सका। वहीं विभाग का कहना है कि 23 मार्च तक शत-प्रतिशत राशन का वितरण कर दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद ने बताया कि खाद्यान्न की कोई समस्या नहीं है। केवल रिफाइंड, चना व नमक के पैकेट की कुछ कमी हुई थी। जिसके लिए डिमांड भेजी गई है। शीघ्र वितरित किया जाएगा।