फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now digital payment of fine will be there wherever the challan will be

अब जहां होगा चालान वहीं होगा जुर्माने का डिजिटल भुगतान

Thu, 30 Jun 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Now digital payment of fine will be there wherever the challan will be
यातायात पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए नई पहल की शुरुआत की गई है। इसके तहत अब वाहनों के चालान की रकम के लिए पॉस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन से मौके पर ही डिजिटल भुगतान की व्यवस्था की गई है। जिले की यातायात पुलिस को 25 पॉस मशीनें मिली हैं। यातायात पुलिस को पॉस मशीन संचालन की ट्रेनिंग दी जा रही है। जल्द ही पुलिस इसके जरिये चालान करती नजर आएगी।
विज्ञापन

पुलिस या यातायात पुलिस जब वाहनों का चालान करती है तो एक रसीद देती है। जिसके जरिये वाहन स्वामी यातायात कार्यालय में जाकर चालान जमा कर सकता है। कई लोग चालान जमा करना भूल जाते हैं। जिससे चालान की रसीद कोर्ट चली जाती है। फिर वहां मामले का निपटारा होता है। यातायात पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए नई पहल की गई है। इसके तहत पुलिस को पॉस मशीन से लैस किया जा रहा है। पॉस मशीन से लैस होने पर पुलिस जिस जगह चालान करेगी। उसी जगह पर अगर वाहन मालिक चाहेगा तो वह डिजिटल भुगतान कर सकेगा। पॉस मशीन, बैंक, शापिंग माल, पेट्रोल पंप बड़ी दुकानों पर ही देखने को मिलती है, पर अब पुलिस भी पॉस मशीन के साथ नजर आएगी। इससे चालान कटने के बाद बाद में जमा करने के झंझट से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी। लोग चालान कटने पर पॉस मशीन से उसी स्थान पर ही भुगतान कर सकते है। उनको बाद में चालान जमा करने की समस्या नहीं रहेगी। उधर, ऑनलाइन चालान काफी समय से हो रहा है, पर इसके लिए पुलिस को मोबाइल में डाउनलोड ऐप का प्रयोग करना पड़ता है। ऐप के जरिये पुलिस वाहन की फोटो खींच कर यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान करती है। पॉस मशीन से न केवल भुगतान की सुविधा रहेगी, बल्कि चालान करने की भी सुविधा है। इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है। मशीन में कैमरा लगा है और चालान करने वाला ऐप भी है। जिससे मशीन के जरिये ही फोटो खींचकर चालान किया जा सकता है और वाहन चालक एटीएम कार्ड स्वैप करके भुगतान कर सकता है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा का कहना है कि जिले को 25 पॉस मशीनें मिलीं हैं। एक-एक मशीन थानों पर दी जाएगी। बाकी यातायात पुलिस और सीओ को दी जाएगी। पॉस मशीन में चालान करने और भुगतान जमा करने की सुविधा है। उसमें लगे कैमरे से चालान किया जा सकता है और डेबिट कार्ड के जरिये भुगतान की भी सुविधा है। ट्रेनिंग दी जा रही है। जल्द ही पुलिस पॉस मशीन से चालान करते नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed