फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now Amrit Sarovar will also be built in the municipality area

अब नगर पालिका क्षेत्र में भी बनेंगे अमृत सरोवर

Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Now Amrit Sarovar will also be built in the municipality area
नगर पालिका क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए अमृत सरोवर योजना शुरू की गई है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र की तर्ज पर प्रत्येक नगर निकायों में कम से कम एक या दो अमृत सरोवरों का विकास किया जाएगा। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की तरफ से सुरेकापुरम व विसुंदरपुर तालाब के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार अमृत सरोवरों का क्षेत्रफल एक एकड़ या इससे अधिक होना चाहिए। सरोवरों के चारो तरफ से पाथ वे बनाने के साथ ही बेंच भी लगाए जाएंगे। ताकि नगरवासी सुबह व शाम टहलने व बैठने के लिए उपयोग कर सकेंगे। सरोवर के चारो तरफ पौधरोपण भी किया जाएगा। शासनस्तर से पिछले दिनों सभी निकायों को योजना के तहत मानक पूरा करने वाले सरोवरों का डाटा अमृत योजना के पोर्टल पर फीड करने का निर्देश दिया गया था। इसे अमृत योजना - 2 का नाम दिया गया है। इसमें नगर पालिका मिर्जापुर की ओर से सुरेकापुरम कालोनी और विसुंदरपुर तालाब के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इस पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

सुरेकापुरम कालोनी और विसुंदरपुर तालाब के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण सहित अन्य व्यवस्था के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है। नगर अभियंता विपिन मिश्रा ने बताया कि 90 लाख रुपये सुरेकापुरम तालाब तथा 70 लाख रुपये की कार्ययोजना विसुंदरपुर तालाब के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के लिए प्रस्तावित की गई है। इन दोनों जगहों पर सिल्ट सफाई, वाटर रिचार्ज बिंदु, पाथ वे, स्ट्रीट लाइट तथा पौधरोपण कराया जाएगा। ताकि लोग सुबह व शाम यहां टहल व बैठ सकें। साथही प्रकृति के सानिध्य का लाभ उठा सकें। मानक के अनुसार 50 हजार से कम जनसंख्या वाले नगरीय निकाय को एक और इससे अधिक जनसंख्या वाले नगरीय निकाय को दो सरोवरों का प्रस्ताव भेजने की हिदायत दी गई है। तालाबों के सुंदरीकरण व जीर्णोद्धार के लिए लगभग 50 प्रतिशत धनराशि केंद्र व 20 प्रतिशत धनराशि प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा 30 प्रतिशत धनराशि स्थानीय निकाय को खर्च करनी होगी। नगर पालिका के अध्यक्ष मनोज जायसवाल का कहना है कि तालाबों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र ही इस पर काम शुरू कराया जाएगा। इससे नगर के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed