{"_id":"61c36f5e3869a82da86ba5c5","slug":"notify-for-new-promotion-policy-mirzapur-news-vns6292576191","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू प्रमोशन पालिसी के लिए नेटिफिकेशन जारी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू प्रमोशन पालिसी के लिए नेटिफिकेशन जारी करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुुर। अनगढ़ स्थित बीएसएनएल परिसर में बुधवार को बीएसएनएल ज्वाइंट फोरम के अधिकारी संघ के आह्वान पर कार्यालयों पर अधिकारियों ने उच्च प्रबंधन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
वक्ताओं ने कहा कि उच्च प्रबंधन उनकी मांगों को टालता आ रहा है। अब वे समाधान चाहते हैं। यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे आंदोलन को तेज करेंगे। वक्ताओं ने मांग की कि बीएसएनएल न्यू प्रमोशन पालिसी, सीपीएसयू व बीईपीआरएआर को तत्काल सूचना जारी करें। साथ ही बीएसएनएल बोर्ड अपनी रिस्ट्रक्चरिंग पालिसी को वापस ले। मांग की गई कि ईटू व ईथ्री पे स्केल को लागू किया जाए। साथ ही प्रथम टाइम बाउंड प्रमोशन को 12 वर्ष करने के प्रस्ताव को वापस किया जाय। इसके साथ ही विभाग में लैटरल एंट्री पर रोक लगाई जाय। चेतावनी दी कि इन मुद्दों को तत्काल उच्च प्रबंधन लागू करे अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के बीएसएनएल के सभी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें परिमंडल अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष आनंद प्रजापति, जिला सचिव सुभाष वर्मा, नागेन्द्र सिंह (जिला सचिव बीएसएनएलईयू) ने धरने को संबोधित किया। अरविंद सिंह, अवधेश नारायण तिवारी, राजेश यादव, विनय श्रीवास्तव, सत्यवत, सुनील चौधरी, वीपी राय, ओम शिव, अरुणेश, सतीश कुमार, सत्येन्द्र सिंह, विपिन सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।