फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   notice issued against 3510 electricity consumer

3510 बकाएदारों को नोटिस

Sun, 20 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 20 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
notice issued against 3510 electricity consumer
बिजली - फोटो : amar ujala
बिजली विभाग ने एक लाख रुपये से अधिक के तीन हजार बकाएदारों को बिजली का बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है। 3510 बकाएदारों पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये बिजली का बिल बकाया है। जो बार बार सूचना देने के बावजूद बिल जमा नहीं आ रहे हैं। सभी को चेतावनी दी गई कि जिन बकाएदारों को नोटिस जारी किया गया है वह लोग तत्काल बिल जमा करे अन्यथा उनके खिलाफ अब आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन


जिसके बाद बिजली विभाग नहीं तहसील प्रशासन उसने बकाया वसूलने का काम करेगा। जहां बकाया नहीं अदा करने पर उन्हें जेल जाना पड़ेगा। इसलिए उपभोक्ता इस कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल अपने बकाए बिल को जमा कर दे। बिजली विभाग ने बड़े बकाएदारों  की नकेल कसना शुरू कर दिया है। बार बार कहने के बावजूद बिल जमा करने नहीं आ रहे है उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। ताकि विभाग पर राजस्व का बोझ नहीं बढ़े। 
विज्ञापन


विभाग की माने तो नगर में करीब पांच हजार कनेक्शन धारियों के पास पांच करोड़ रुपये से अधिक का बकाया चल रहा है। जिन्हें बार बार सूचना देकर बकाया बिल जमा करने को कहा जा रहा है। फिर भी वह बिल जमा नहीं कर रहे है। इससे विभाग पर राजस्व वसूली का बोझ बढ़ता जा रहा है।  इसको देखते हुए विभाग ने एक लाख रुपये से अधिक 3510 बकाएदारों को नोटिस जारी कर बकाया जमा करने को कहा है। यहा बकाया बिल नहीं जमा  करते है तो इनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। जिसके बाद तहसील प्रशासन इनसे बकाया वसूलने के लिए जाएगा। नहीं देने पर इन्हें जेल भेजने का भी  काम करेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed