फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Not seek to acquire Temple

मंदिर का अधिग्रहण न कराने की गुहार

Mon, 26 Jan 2015 12:30 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, मिर्जापुर
संवाददाता, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 26 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Not seek to acquire Temple
मां विंध्याचल मंदिर के अधिग्रहण के विरोध में श्री विंध्य पंडा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार की शाम केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात की।
विज्ञापन


लगभग 15 मिनट की बातचीत में पंडा समाज ने गृहमंत्री से मंदिर का अधिग्रहण न कराने की मांग की। बकौल प्रतिनिधि राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया है कि जो भी समाज के हित में होगा, सरकार वही फैसला करेगी।
विज्ञापन


यही नहीं, पंडा समाज के एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय से भी मुलाकात की और उन्हें पत्रक सौंपा।

श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय के नेतृत्व में मंत्री अवनीश मिश्रा, राकेश शुक्ला, लाल बहादुर गिरी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें मंदिर का अधिग्रहण न करने के लिए पत्रक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 केंद्रीय गृहमंत्री ने  प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होगा। जो भी फैसला लिया जाएगा, वह समाज के हित में होगा।


करीब 15 मिनट तक चली बातचीत मंदिर मुददे पर ही केंद्रित रही। उधर, पंडा समाज के एक अन्य प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय से मिलकर उन्हें भी इस बाबत पत्रक सौंपा और अधिग्रहण संबंधी जानकारी दी।

बताते चलें कि पंडा समाज के प्रतिनिधि मंदिर अधिग्रहण के मामले को लेकर दिल्ली व लखनऊ के दौरे पर निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed