फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Not a single case is settled in eight police stations during the resolution day

समाधान दिवस में आठ थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं

Sun, 23 Oct 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Not a single case is settled in eight police stations during the resolution day
जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 76 मामले आए। इसमें से नौ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। आठ थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ। दो थानों में कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया।
विज्ञापन

एसपी संतोष मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह, सीओ सिटी प्रभात राय ने शहर कोतवाली में लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। शहर कोतवाली में आए चार मामलों में से मौके पर एक का निस्तारण किया गया। कटरा कोतवाली में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, विंध्याचल व देहात कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शहर कोतवाली में चार में से एक, कटरा कोतवाली में चार में से एक, चील्ह में तीन में से एक, कछवां में छह में से एक, पड़री में चार में से एक, लालगंज में पांच में से एक, जिगना में चार में से दो तथा संतनगर में पांच में से एक मामले का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

विंध्याचल में तीन, देहात में चार, हलिया में 10, चुनार में आठ, जमालपुर में दो, अहरौरा में चार, राजगढ़ में सात, मड़िहान में आए तीन मामलों में से मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। अदलहाट और ड्रमंडगंज में कोई मामला नहीं आया। संतनगर थाने में पहुंचे मड़िहान एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में लोगों की शिकायतें सुनीं गईं। राजगढ़ में नायब तहसीलदार बिंदु नंदन सिंह तथा थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे ने फरियाद सुनी। जिगना थाने में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज व राजस्व निरीक्षक नंदलाल पटेल ने फरियाद सुनी। हलिया थाना में नायब तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed