{"_id":"620d4813c0026347562eee5c","slug":"nomination-mirzapur-mirzapur-news-vns638957446","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन मिर्जापुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन मिर्जापुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव में सातवें चरण के मतदान के लिए चल रहे नामांकन के चौथे दिन बुधवार को अपना दल (एस), कांग्रेस, बसपा, अपना दल कमेरावादी सहित कुल मिलाकर 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं छह लोगों ने पर्चा खरीदा। नामांकन के पहले और दूसरे दिन एक-एक, तीसरे दिन 14 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। चार दिनों का मिलाकर कुल 37 लोगों ने अब तक नामांकन किया है। बृहस्पतिवार को नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा निषाद पार्टी गठबंधन सहित कई और चेहरे नामांकन कर सकते हैं।
छानबे विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस), भारतीय जनता पार्टी तथा निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी व विधायक राहुल प्रकाश कोल ने नामांकन किया। विधायक व प्रस्तावक के साथ नामांकन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, अद एस जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष केवट और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा के साथ संयुक्त पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्री कृष्णा सिटी सेंटर, पहलवान वीर बाबा मंदिर कचहरी से हुए रोड शो में सैकड़ों की संख्या में प्रशंसक शामिल हुए। इसी के साथ वीआईपी से राधिका बेलदार, मनरेगा वीआईपी से रंग बहादुर ने भी छानबे विधानसभा से पर्चा भरा। इसी क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के धनेश्वर ने भी पर्चा भरा। भारतीय जिसान सेना लोकतांत्रिक पार्टी से राजकुमार ने पर्चा भरा। इसी प्रकार नगर विधान सभा क्षेत्र से बसपा पार्टी के राजेश कुमार पांडेय, आम आदमी पार्टी के सुरेश कमार सिंह, नेशनल डेमोक्रेटिव पिपुल्स फ्रंट पार्टी के संतोष कुमार तमन्ना ने नामांकन किया।
इसी प्रकार मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से अपना दल कमेरावादी के अवधेश कुमार सिंह ने पर्चा भरा। मनरेगा मजदूर सभा समाज पार्टी से जगदीश बिंद, कांग्रेस पार्टी की गीता देवी, सीपीएम से सुरेश प्रसाद, भाकपा माले की जीरा देवी, अरविंद राणा ने निर्दल नामांकन किया। चुनार विधान सभा क्षेत्र से डॉ रमाशंकर प्रसाद सिंह पटेल ने अपना दल कमेरावादी, सीमा सिंह पटेल ने कांग्रेस और सुशीला सिंह ने निर्दल, मौलिक अधिकारी पार्टी के सदानंद ने पर्चा भरा। मझवां विधान सभा क्षेत्र से कल्लू बिंद, कांग्रेस के शिव शंरक चौबे व सोहन लाल प्रजापति ने निर्दल नामांकन किया।
विज्ञापन
आज नामांकन का आखिरी दिन
- 10 फरवरी से नामांकन शुरू हुआ था। 17 को नामांकन का आखिरी दिन है। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। पर्चा वापसी 21 फरवरी को होगा।