फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nomination for election on vacant posts will be done today

आज होगा रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए नामांकन

Sun, 06 Jun 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nomination for election on vacant posts will be done today
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक कर त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर निर्वाचन कराये जाने के लिए प्रक्रिया की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अन्तर्गत छह जून को नामाकंन, सात जून को प्रतीक आवंटन, 12 जून मतदान एवं 14 जून को मतगणना निर्धारित हैं। इस निर्वाचन में 1975 ग्राम पंचायत सदस्य, एक प्रधान (गंगा सायर कलाग्राम ) पद एवं चार क्षेत्र पंचायत सदस्य (विकास खण्ड छानबे में खैरा, हलिया में मटिहारा, राजगढ़ मेंघनसिरिया, सिटी में अर्जुनपुर) इन पदों पर चुनाव होंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर शत प्रतिशत नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिससे सदस्य ग्राम पंचायत का कोई पद रिक्त न रह जाय। उन्होंने सभी आरओ/एआरओ को सर्तकता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि मतदान सामग्री का थैला नौ जून तक संबंधित विकास खण्ड में उपलब्ध करा दिया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियो को विशेष निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत सदस्य हेतु आवेदित पत्र को पुरूष एवं महिला वर्ग तथा आरक्षित वर्ग का सही से मिलान कर फार्म स्वीकृत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि नामाकंन के साथ ही प्रत्येक पद की आनलाइन फीडिंग तत्काल सुनिश्चित करायी जाए ताकि फीडिंग का कार्य पूर्ण कराया जा सकें। उन्होने निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य बहुत ही सर्तकता एव जिम्मेदारी से किया जाये तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्री यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार, सभी उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed