फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No fear of the police is not thieves

चोरों को नहीं रहा पुलिस का कोई खौफ

Sun, 01 Feb 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 01 Feb 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
No fear of the police is not thieves
थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक गैस एजेंसी सहित दो स्थानाें पर शुक्रवार की रात चोर  खिड़की एवं शटर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दोनाें भुक्तभोगियाें ने थाने में तहरीर दी। मौके पर पहुुंची पुलिस खानापूर्ति करते हुए लौट गई।
विज्ञापन


कछवां बाजार स्थित मोहित भारत गैस एजेंसी के पीछे से चादर बांध कर शुक्रवार की रात चोर छत पर चढ़े। इसके बाद छत के पास लगी सीमेंट की खिड़की को तोड़ते हुए अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखी आलमारी का लाकर तोड़ कर गैस बुकिंग एवं कनेक्शन के रखे चार लाख 18 हजार रुपया चुरा ले गए।
विज्ञापन


 सुबह घटना की जानकारी होने पर एजेंसी मालिक  ने थाने में तहरीर दी। पुलिस छानबीन कर लौट गई। उधर पुलिस बूथ के ठीक सामने कटका पड़ाव स्थित देशी शराब की दूकान के शटर का ताला तोड़ कर चोर करीब 30 पेटी शराब उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दूकान मालिक मौके पर पहुंचा तो उसने बताया कि चोरी हुए शराब की कीमत लगभग 45 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक साथ दो स्थानाें पर हुई चोरी की घटना पर लोगाें ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि पुलिस गश्त करने की बजाय केवल लूट खसोट में लगी हुई है। इससे आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोराें का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि थाने      के पास भी चोरी करने से नहीं    चूक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed