{"_id":"6b009be04f68cb0396058b6f","slug":"no-eligible-citizen-should-be-left-out-of-the-electoral-roll-errors-must-also-be-rectified-election-commissioner-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-165308-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में कोई पात्र नागरिक न छूटे, त्रुटियां भी हों दूर : निर्वाचन आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में कोई पात्र नागरिक न छूटे, त्रुटियां भी हों दूर : निर्वाचन आयुक्त
विज्ञापन
अष्टभुजा निरीक्षण गृह मेंं निर्वाचन से संबंधित बैठक लेते निर्वाचन आयुक्त, डा. विवेक जोशी, सूचन
मिर्जापुर। भारत निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने कहा कि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित होनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। वह शुक्रवार को अष्टभुजा निरीक्षण गृह के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व है।
महाविद्यालयों, छात्रावासों, कोचिंग संस्थानों और भर्ती रैलियों में शिविर लगाकर अभियान चलाया जाए। इसके माध्यम से युवा मतदाताओं से फार्म-6 भरवाकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं।
विज्ञापन
जेंडर रेशियो की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में जेंडर रेशियो का प्रतिशत कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर पात्र महिलाओं से फार्म-6 भरवाएं और उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का भी सहयोग लें। फार्म-8 से संबंधित संशोधन कार्यों पर लगातार निगरानी रखी जाए।
बैठक में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, डीआईजी पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ वीके सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सिंह, एडीएम विजेता, संगम लाल, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, एसडीएम सदर महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।