{"_id":"a325a22d9577216eae49aa3ae8b4a717","slug":"no-doctor-came-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर के नहीं आने पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर के नहीं आने पर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय परिसर में नसबंदी कराने आईं महिलाएं भूखे पेट सुबह से शाम तक बैठकर डाक्टराें के आने का इंतजार करती रहीं। शाम तक डाक्टरों के नहीं आने पर महिलाएं नाराज हो गई और चिकित्सकाें के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगी।
जनपद के हलिया, लालगंज, मड़िहान, पड़री, कछवां समेत अन्य स्थानों से मंगलवार की सुबह करीब 37 महिलाएं नसबंदी कराने के लिए जिला महिला चिकित्सालय में आई थीं। चिकित्सालय आई महिलाओं का पंजीयन भी किया गया था। चिकित्सालय में आने के बाद उनको पता चला कि अभी डाक्टर नहीं आए हैं।
चिकित्सक के इंतजार में महिलाएं सुबह से भूखे पेट रह कर नसबंदी कराने की आस लिए परिसर में बैठी रहीं। बताया गया कि जिस डाक्टर को आपरेशन करना है वह दूसरे स्थान पर गए हैं। उनके आने के बाद ही आपरेशन होगा। इस पर महिलाएं हंगामा करने लगीं। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया।