{"_id":"57644b574f1c1b4c0511c1ca","slug":"nitish-security-cordon-will-be-in-the-house-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा घेरे में होगी नीतीश की सभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा घेरे में होगी नीतीश की सभा
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
चुनार के शिवशंकरी धाम परिसर में नीतीश की सभा के लिए तैयार भव्य पंडाल
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा की तैयारियों के लिए चुनार के शिवशंकरी धाम में शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सभा के लिए 20 फीट चौड़ा और 48 फीट लंबा मंच बनाया जा रहा है। वाराणसी से आए कारीगर इसे 14 लाख की लागत से बना रहे हैं। नीतीश कुमार की सभा की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री शिवशंकरी धाम के मंदिर के पास स्थित मैदान में बन रहे भव्य मंच से मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सभा के लिए वाराणसी से आए कारीगर तीन दिन से मंच तैयार करने में लगे रहे। विशिष्ट नेताओं को बैठने के लिए 20 फीट चौड़ा और 48 फीट लंबा मंच तैयार किया गया है।
मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व राष्टीय अध्यक्ष शरद यादव, राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, राज्य सभा सदस्य आरपी सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष जद यू किसान सेल बिहार विरेन्द्र कुमार सिंह, वशिष्ठ नरायण सिंह सहित अन्य नेताआें के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
सभा में दस हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। नीतीश कुमार सुबह नौ बज कर पांच मिनट पर वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से सड़क मार्ग से अष्टभुजा डाकबंगला विन्ध्याचल पहुंचेंगे। सवा 12 बजे नीतीश कुमार शिवशंकरी धाम के लिए प्रस्थान करेंगे और एक से तीन बजे तक मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।
शिवशंकरी धाम मैदान में तीन हजार मीटर क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरीकेडिंग की गई है। सुरक्षा में दो पुलिस अधीक्षक, पांच क्षेत्राधिकारी, 12 थानाध्यक्ष, 35 दरोगा, 12 महिला पुलिसकर्मी लगाई गई हैं।