फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nitin Gadkari will launch Fourlane

नितिन गडकरी करेंगे फोरलेन का शुभारंभ

Fri, 17 Dec 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari will launch Fourlane
केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 20 दिसंबर को डगमगपुर से लालगंज हनुमान मध्यप्रदेश सीमा तक की फोरलेन सड़क का शुभारंभ करेंगे। इस राजमार्ग की तैयारी का बृहस्पतिवार को अतरैला में जिलाधिकारी ने हैलीपैड आदि का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला अधिकारी केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री के आने के पूर्व सड़क से जुड़ी सभी तैयारी को देखने के लिए एनएचआई अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ स्थल पर पहुंचे थे। डगमगपुर से लालगंज, हनुमना, मध्य प्रदेश बॉर्डर तक नवनिर्मित फोरलेन सड़क 14 सौ करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो चुकी है। सड़क उद्घाटन के लिए एनएचआई के अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके लिए सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से य्मिलकर ध्यान को फोरलेन सड़क प्रति आकर्षित कराने का प्रयास किया था। कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क तैयार हो जाने के बाद उद्घाटन की प्रक्रिया पूरी लेकर लेने की कवायद शुरू हो चुकी है। यह सड़क देश के महत्वपूर्ण सड़कों में शुमार है। जिस पर हजारों वाहन रात और दिन चलते रहते हैं। सड़क के शुभारंभ हो जाने के बाद फोरलेन सड़क के इर्द-गिर्द रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ने की उम्मीद है। यह बहुप्रतीक्षित सड़क भारी भरकम लागत के साथ कंक्रीट रोड के रूप में बनाई गई है। सुरक्षा मानक बोर्ड ,लाइटिंग, टोल प्लाजा और आधुनिक तकनीक से युक्त सड़क गुणवत्ता के मानकों के साथ एनएचआई की देखरेख में बनाई गई है। सड़क के शुभारंभ हो जाने से इसका महत्व कोलकाता से लेकर नागपुर तक मालवाहक वाहनों के लिए सुविधाजनक और व्यवसायिक दृष्टिकोण से उपयोगी साबित होगी। डीबीएल के लाइजनिंग मैनेजर राघवेंद्र पांडेय का कहनाहैं कि सड़क पूरी तरह से गुणवत्तायुक्त है। सभी मानकों के आधार पर निर्मित की गई है। जिलाधिकारी के साथ तहसीलदार शशांक शेखर राय और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed