मिर्जापुर। सदर तहसील में मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान निर्वाचन से लोकतंत्र को शक्ति मिलने की बात कही गई। वहीं लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति व मजबूती को निर्वाचन से ऊर्जा मिलती हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि यदि मतदाता सूची पारदर्शिता के तैयार की जाए तो यह चुनाव कराने में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने स्वीप कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर व बीएलओ को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित भी किया। वहीं लोक गायक शिवलाल गुप्ता एवं जटाशंकर ने मतदाता जागरूकता पर आधारित गीत पेश कर मतदान की अपील की। इस दौरान प्रतिकात्मक रूप से नये मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र भी वितरण किया गया। संचालन लल्लू तिवारी तथा उपजिलाधिकारी सदर चन्द्रभान सिंह ने आभार जताया। उधर, पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन में समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। विधानसभा क्षेत्र छानबे के ओम प्रकाश उपाध्याय, ज्ञान लता सिह, शम्भूनाथ सुपरवाइजर, नगर विधानसभा क्षेत्र के चन्द्रशेखर, राजकुमार, मंजू, गायत्री देवी, आशा देवी, सावित्री देवी बीएलओ, विधानसभा मझवा क्षेत्र के अन्तर्गत कमलेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, अजीत प्रताप सिंह सुपरवाइजर, अशोक कुमार यादव, अनीता पाण्डेय, शीला दूबे, सुषमा, कुसुम देवी, मिथलेश मिश्रा शामिल रहे।