फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nine people including two old people were injured

दो वृद्ध समेत नौ लोग हुए घायल

Tue, 18 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nine people including two old people were injured
राजगढ़/जिगना। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवा को हुए सड़क हादसों में दो वृद्घों समेत नौ लोग घायल हो गए। जिनका सीएचसी में इलाज किया गया गया। छह लोगों को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

राजगढ़ : मड़िहान थाना क्षेत्र के सेमरी व बघौड़ा गांव के पास अज्ञात वाहनो की टक्कर से अलग-अलग बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ गांव निवासी छोटू (18) व विमलेश (23) एक ही बाइक से राजगढ़ बाजार आ रहे थे। सेमरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दूसरी घटना में दो युवक धौरहरा सोनभद्र निवासी दीपक कुमार (30) व अकेला (22) बाइक से मड़िहान थाना क्षेत्र के भांवा बाजार रिश्तेदारी में जा रहे थे। बघौड़ा के पास गाय बचाने में बाइक से गिर गए। उन्हें राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिगना : मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर सोमवार को शाम को विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी पेट्रोलपम्प के पास दो बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के भौंसरा सकरी गांव निवासी संजय कुमार (30) पुत्र राजाराम अपने पिता राजाराम पुत्र हीरालाल (50) व दादा हीरालाल (75) पुत्र तेजई एक बाइक से गैपुरा की ओर जा रहे थे। सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे गैपुरा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार के दोनों को मामूली चोटे आई थी। जो प्राइवेट इलाज के लिए कहीं चले गए। गम्भीर रूप से घायल संजय कुमार (30), राजाराम (50), हीरालाल (75) को पीएचसी सर्रोई भेजा गया। जहां पर सभी को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। संजय कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed