फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nigerian prisoner health deteriorated in Mirzapur District Jail suffering from these diseases

UP News: मिर्जापुर जिला जेल में बंद नाइजीरियन बंदी की बिगड़ी तबीयत, इन बीमारियों से है पीड़ित

Fri, 23 Jun 2023 10:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Jun 2023 10:25 PM IST
सार

मिर्जापुर जिला कारागार के अस्पताल में बंद नाइजीरियन बंदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनभद्र निवासी युवती से ठगी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Nigerian prisoner health  deteriorated in Mirzapur District Jail suffering from these diseases
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मिर्जापुर जिला कारागार के अस्पताल में बंद नाइजीरियन बंदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धोखाधड़ी और साइबर क्राइम के मामले में बीते मई से वह जेल में बंद है। सोनभद्र निवासी एक युवती ने ऑनलाइन साइट पर सुमित शर्मा निवासी अमृतसर पंजाब की आईडी वाले युवक से संपर्क किया था। व्हाट्सएप पर दोनों की बात होने लगी।

विज्ञापन


आरोपियों ने खुद को कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त करने के बाद ब्रिटेन में नौकरी करने की बात बताई। शादी करने का झांसा देकर पाउंड को रुपयों में बदलने के नाम पर पीड़िता से एक लाख 93 हजार 900 रुपये ऑनलाइन फर्जी खाते में ट्रांसफर करा लिया।
विज्ञापन


मामले में पीड़िता ने परिक्षेत्रीय साइबर थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। परिक्षेत्रीय थाना प्रभारी श्याम बहादुर यादव ने आरोपियों एलेक्स व इबेह उर्फ फ्रैंक को नौ मई 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एलेक्स दिल्ली जेल चला गया। इबेह उर्फ फ्रैंक जिला कारागार मिर्जापुर में बंद था। दो दिन से उसे बुखार और उच्च रक्तचाप की बीमारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसका इलाज जिला कारागार के अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार रात को तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। प्रभारी जेल अधीक्षक अरुण मिश्रा ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर नाइजीरियन बंदी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed