{"_id":"923481bc382dc978100e7fa8951efb0b","slug":"neel-kamal-shuklha-city-located-in-the-power-stage-anniversary-celebration-in-house-guest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक उत्थान में युवाओं की खास भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक उत्थान में युवाओं की खास भूमिका
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक उत्थान में युवाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। शिक्षा ही सबसे बड़ी शक्ति है। क्षत्रिय समाज को शैक्षिक और सामाजिक रूप से विकसित और संगठित होना पड़ेगा। तभी आप अपने समाज का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।
उक्त बातें काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो पंजाब सिंह ने रविवार को शक्ति मंच के वार्षिकोत्सव के अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि समाज के विकास और उत्थान के लिए सभी क्षत्रिय संगठित हों और शिक्षा पर विशेष बल दें। विशिष्ट अतिथि और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैैैज्ञानिक डा. अमरनाथ सिंह ने कहा कि समाज के लोग पढ़ाई पर बल दें।
शिक्षा के माध्यम से ही सभ्य और सुसंगठित समाज का निर्माण हो सकता है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बीडी सिंह ने कृषि की नई तकनीक के द्वारा क्षत्रिय समाज को समृद्ध करने का मूल मंत्र बताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज कुमार सिंह और संचालन राम सिंह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान मानवेंद्र बहादुर सिंह, प्रो गुरु प्रसाद सिंह, डा. राज कुमार सिंह, सिद्धनाथ सिंह, साधना सिंह, सभाजीत सिंह, ओपी सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान बीआर सिंह, नान्हक सिंह, अशोक सिंह, डा अवधेश सिंह, डीआर सिंह, जगदीश सिंह, कमलेश सिंह, यूपी सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, कमला सिंह, आदि मौजूद रहे।