फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Naunihalon given the message of brotherhood

नौनिहालों ने दिया भाईचारे का संदेश

Fri, 17 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Fri, 17 Jul 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Naunihalon given the message of brotherhood
नगर के मुसफ्फरगंज स्थित वर्धमान पब्लिक स्कूल में गुरुवार को ईद महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुर्ता-पैजामा, टोपी एवं लंहगा-चुन्नी धारण किए नन्हें-मुन्ने देखते ही बन रहे थे। एक दूसरे को सेंवईयां व मिठाईयों को खिला कर गले मिल कर नर्सरी से यूकेजी के नौनिहालों ने ईद पर्व पर जनपद सहित देश के लिए भाईचारा व प्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन


 विद्यालय की प्रधानाचार्य राजो जैन ने अपने हाथ से बच्चों को सेंवईयां खिला कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्याल के डायरेक्टर मयंक जैन ने ईद पर्व की महत्ता बताते हुए सभी अभिभावकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


इस दौरान सबा, रहिदा, गजाला, फेमी, गरिमा, शमीना, पूजा, उज्मा, सोबिया, मारिया, शमीम, फातिमा, फरजाना आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए ईद की ढेर सारी बधाईयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed