फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Napa outs Board Meetings

नपा बोर्ड बैठक का किया बहिष्कार

Sat, 18 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 18 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Napa outs Board Meetings
बैठक - फोटो : amar ujala
नगर पंचायत कछवां के अधिकांश सभासदों ने बुधवार को बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर दिया। कहा कि उनकी 11 सूत्री मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है।  कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएंगी तब तक वह बैठक में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि नगर पंचायत कछवंा के बोर्ड की बैठक नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार की दोपहर दो बजे से होनी थी। जिसमें क्षेत्र के विकास का एजेंडा तैयार होना था। सभासद कार्यालय तक पहुंचे जरूर लेकिन बैठक का यह बोल कर बहिष्कार कर दिया कि उनकी 11 सूत्री मांगे पूरी नहीं की जा रही हैं, बहिष्कार की जानकारी होते ही प्रभारी ईओ संजय कुमार पहुंचे। उन्होंने पत्रक को नहीं लिया और सभासदों को बैठक में शामिल होने के लिए मनाते रहे।
विज्ञापन


सभासदों ने कहा कि विकास कार्य को गति देने के लिए कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। अब तक तीन बार बैठक का बहिष्कार कर चुके हैं। अधिकारियों द्वारा चार वर्ष में खर्च हुए लगभग 18 करोड़ रुपया के हिसाब  नहीं दिया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष सबीला बेगम ने कहा कि सभासदों की मांगों पर विचार किया गया है। जल्द ही उनके दस सूत्री मांग का जवाब तैयार किया जा रहा है। जिसके तैयार होते दे दिया जाएगा। इस अवसर पर राजन केशरी, संतोष सिंह, पवन मिश्रा, सुभाष, ज्योति प्रकाश, राजेंद्र यादव, ओम प्रकाश यादव, श्याम    सुंदर, अमिरुल्ला हाशमी, राजीव सिंह, व रन्नो देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed